फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सुबोध की गेंदबाजी के दम पर क्राउन वॉरियर्स ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
शॉट लगाते कार्तिक कुमार। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कैंट क्लब की ओर से आयोजित एसपीएन टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को क्राउन वॉरियर्स ने मांडले इलेवन को 62 रनों से हरा दिया। क्राउन वॉरियर्स की जीत में बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान के साथ गेंदबाज सुबोध शुक्ला की अहम भूमिका रही। उन्होंने पांच विकेट लेकर विपक्षी टीम को हार मानने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज के मैदान पर हुए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए क्राउन वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 195 रन बनाए। टीम की ओर से मोहम्मद अहद अंसारी ने 35 रन बनाए। मयंक वर्मा ने नौ, दीपांशु यादव ने 19, कार्तिक शर्मा ने 22 और मोहम्मद अलाउद्दीन ने 20 रनों का योगदान दिया।
मांडले इलेवन की ओर से साहिल ने तीन और कप्तान जेफ स्टीवेन ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मांडले इलेवन की टीम 16.3 ओवर में 133 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से भास्कर बिष्ट ने 19, साहिल ने 10, राहुल ने 14 और किशन ने 27 रन बनाए। क्राउन वॉरियर्स के सुबोध शुक्ला ने चार ओवर में 17 रन देकर पांच विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

वहीं, मोहित ने दो विकेट लिए। मैच में अंपायर की भूमिका अनुग्रह मिश्रा और रिजवान खान ने निभाई। स्कोरर नईम और रजा खान रहे। इस मौके पर मयूर खन्ना, फरीद खान, चंद्रशेखर यादव आदि मौजूद रहे।

डायमंड स्पोर्ट्स अकादमी ने 55 रनों से दर्ज की जीत



शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग की ओर से आयोजित क्रिकेट मैच में डायमंड स्पोर्ट्स अकादमी रोजा ने शाहजहांपुर किंग को 55 रनों से हरा दिया। डायमंड टीम के मोनू कुमार ने शानदार अर्द्धशतक लगाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।



जीएफ कॉलेज के मैदान पर खेले गए मुकाबले में डायमंड स्पोर्ट्स अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 148 रन बनाए। टीम की ओर से विश्वास ने 23, हर्ष ने 27 और मोनू कुमार ने 50 रनों की पारी खेली। शाहजहांपुर किंग की ओर से यश यादव ने तीन विकेट हासिल किए।



लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहजहांपुर किंग की टीम 18.2 ओवर में 93 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से संकेत सिंह ने 20 और यश कोहल ने 17 रन बनाए। डायमंड की ओर से सन्नी ने तीन, जबकि रुद्र राजपूत और समर सिंह ने दो-दो विकेट लिए। अंपायरिंग रिजवान व स्कोरिंग मयूर खन्ना ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें