फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अरनव की 51 रन की पारी के दम पर क्राउन अकादमी जीती

विज्ञापन
कृभको खाद फैक्टरी में मैच के दौरान शाट लगाता ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-16 क्रिकेट लीग में क्राउन अकादमी ने स्पोर्ट्स स्टेडियम को हरा दिया। विजेता टीम के अरनव पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 51 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

कृभको खाद फैक्टरी के मैदान पर क्राउन अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया। अकादमी ने 20 ओवर में 123 रन बनाए। अरनव पटेल ने 51 रन बनाए। अपूर्व ने 30 रन की पारी खेली। स्टेडियम के गेंदबाज कवि कनौजिया ने तीन विकेट हासिल किए। दूसरी पारी में स्टेडियम की टीम 58 रन बनाकर आउट हो गई है। पार्थ और राघव ने 11-11 रन बने। क्राउन अकादमी के गेंदबाज गौतम और अपूर्व ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। मैन ऑफ दा मैच अपूर्व रहे।

तिलहर अकादमी ने तीन रन से जीता मैच
दूसरे मैच में तिलहर अकादमी ने बॉक्स क्रिकेट अकादमी को तीन रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलहर अकादमी ने 10 ओवर में 75 रन बनाए। इसके जवाब में बॉक्स अकादमी की टीम 72 रन बना पाई। मैच के अंपायर पंकज तिवारी और आकाश गुप्ता रहे। कोऑर्डिनेटर डॉ. मनोज यादव ने बताया कि 21 अप्रैल को सुबह आठ बजे से शाहजहांपुर इंजीनियरिंग वर्क्स और एसएस क्रिकेट अकादमी के मध्य मैच खेला जाएगा। दूसरा मैच दोपहर एक बजे से प्रयास क्रिकेट अकादमी और गुर्जर अकादमी के मध्य खेला जाएगा।
विज्ञापन



लोको पायलट रेलवे ने कटरा वॉरियर्स को हराया



शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग की ओर से पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की याद में आयोजित सरकारी-कर्मचारी प्राइजमनी क्रिकेट टूर्नामेंट प्रारंभ हो गया। पहले मैच में लोको पायलट रेलवे ने कटरा वॉरियर्स को पांच विकेट से हरा दिया।



जीएफ कॉलेज के मैदान पर टॉस जीतकर लोको पायलट की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय किया। कटरा वॉरियर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में सभी विकेट होकर 121 रन बनाए। दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए लोको पायलट की टीम ने पांच विकेट होकर निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया। गौरव ने 22 और भास्कर ने 29 रन की पारी खेली। कटरा टीम के गेंदबाज हिमांशु ने दो विकेट हासिल किए। मैन ऑफ दा मैच भास्कर को चुना गया। मैच के अंपायर फरीद खान व अतुल मिश्रा ने की। स्कोरिंग मयूर खन्ना ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें