फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़ से सड़कें हुईं जाम

विज्ञापन
तिलहर में बाजार में लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। धनतेरस पर शनिवार को सुबह से बाजारों में त्योहारी खरीद के लिए भीड़ उमड़ने के साथ नगर की सड़कों पर जाम लगने लगा। मुख्य मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक नहीं लगने से बाजारों में लोगों का पैदल चलना भी कठिन हो गया।
विज्ञापन

सुबह से ही नगर में पोटरगंज के दक्षिणी गेट से जुड़े तहसील मार्ग, स्टेशन रोड, सीएचसी मार्ग और मुख्य बाजार सहित अन्य इलाकों में जाम लगना शुरू हो गया। हालांकि, बाजारों में वाहनों की घुसपैठ नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कई जगह बैरियर लगाए, लेकिन वहां पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं होने से चार पहिया वाहन भी मुख्य मार्गों से गुजरते रहे।
इससे पैदल राहगीरों, दोपहिया चालकों और त्योहार की खरीदारी करने आए तमाम ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाजारों में जाम के कारण उनकी खरीदारी भी बाधित हो गई। कारोबार प्रभावित होने से व्यापारी वर्ग भी परेशान रहा। कई बार स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों की तलाश की, मगर व्यवस्था के नाम पर मौके पर कोई मौजूद नहीं मिला। क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव ने बताया कि बाजारों में भारी वाहनों के आवागमन रोकने के लिए जल्द ही अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण ने बाजार में यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

जलालाबाद। एसपी ग्रामीण ग्रामीण दीक्षा भंवरे अरुण ने शनिवार को धनतेरस के दिन पुलिस के साथ सदर बाजार और बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर पैदल भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से बात की तथा एक दुकान से मिट्टी के दीये खरीदकर स्वदेशी वस्तुएं अपनाने का संदेश दिया।
उन्होंने बाजार में भीड़ को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर को त्योहारों पर आवागमन सुचारु बनाए रखने के लिए आगामी दो-तीन दिन सदर बाजार चौराहे, अश्वनी तिराहे और राम ताल मार्ग पर पुलिस के अतिरिक्त जवान तैनात करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान उन्होंने मार्ग के किनारे फुटपाथ पर सामान लगाए मिले कई दुकानदारों से बात की। उन्होंने दुकानदारों से इस बात का ध्यान रखने के लिए कहा कि उनकी वजह से आवागमन बाधित नहीं हो। संवाद

तिलहर में बाजार में लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें