फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम ठप होने से बैंकोें में बढ़ी भीड़

Tue, 27 Dec 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
विज्ञापन
नोटबंदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोविंदगंज, एनटीआई के बॉब एटीएम हुए चालू
विज्ञापन

 नोटबंदी के बाद 50 दिन में नगदी लेनदेन के हालात सुधरने के प्रधानमंत्री के दावे के विपरीत जिले में कैश की किल्लत में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। हालांकि, बैंक शाखाओं ने भुगतान की धनराशि बढ़ा दी है, लेकिन मांग के अनुपात में कैश न मिलने से बैंकों में भुगतान काउंटर महज दो-तीन घंटे ही चल रहे हैं। इस बीच, अग्रणी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) ने नोटबंदी के बाद से ठप अपने एटीएम चालू करने की कोशिशें तेज कर दी हैं। 
हमेशा की तरह मंगलवार को भी बॉब की गोविंदगंज और एसबाई की टाउनहाल स्थित मेन ब्रांच समेत बॉब की मंडी चौक, सदर बाजार की यूनियन बैंक, दिलावरगंज में पंजाब नेशनल बैंक, मशीनरी मार्केट में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, जली कोठी स्थित इंडियन बैंक, टाउनहाल की एचडीएफसी बैंक आदि शाखाओं में खातेदारों को उनकी मांग के मुताबिक अधिकतम 24 हजार रुपये तक धनराशि आहरित कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नतीजा यह हुआ कि इनमें से कई शाखाओं में दोपहर को लंच टाइम होने तक कैश खत्म हो गया। दूसरी ओर बॉब की कचहरी शाखा, बड़ौदा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की विकास भवन शाखा, इलाहाबाद बैंक की चौक सिटी ब्रांच में कैश की कमी को देखते भुगतान का दायरा सीमित रखा गया। खास यह रहा कि सामान्य तौर पर चालू रहने वाला एक्सिस बैंक की कचहरी शाखा का एटीएम मंगलवार को दिन में कैश की कमी से ठप रहा। दूसरी ओर, बॉब के गोविंदगंज और लोधीपुर में एनटीआई के पास लगे एटीएम चालू होने से लोगों ने वहां लाइनें लगाकर अपनी जेबें गर्म कीं। अग्रणी बैंक प्रबंधक वीएम गुप्ता के अनुसार बॉब के सभी एटीएम जल्द चालू हालत में लाने का प्रयास किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें