फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तेज हवा और बारिश से निगोही क्षेत्र के कई गांवों में डूब गईं फसलें

Mon, 28 Sep 2026 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। तीन दिन से हो रही बारिश से क्षेत्र के कई गांवों में फसलें डूब जाने से किसान बहुत परेशान हैं। उनका कहना है कि बारिश जारी रहने और धूप नहीं निकलने की दशा में डूबी फसलों के सड़ जाने का खतरा बढ़ जाएगा। लोहरगवां गांव के कल्लू खां, भूरे खां, रहमत खां, रामपाल, भगवान दास, रामभजन आदि किसानों ने बताया कि उनकी धान की फसल पूरी तरह से पानी में डूब कर नष्ट हो चुकी है। पास के तालगांव निवासी राहत रज़ा खां, चंदा खां, वहीद खां, यासीन खां, शौकत अली आदि की सैकड़ों बीघा धान की फसल भी बर्बाद हो चुकी है। ऐसे में नुकसान से परेशान किसान प्रशासन की मदद का इंतजार कर रहे हैं। गांव के राहत रजा खां ने बताया कि अभी तक कोई राजस्व निरीक्षक या क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर नहीं पहुंचा है। तहसीलदार आदेश कुमार ने बताया राजस्व विभाग की टीमें गांव-गांव भेजी जा रही हैं। जल्द ही फसली नुकसान का आकलन कर किसानों को मुआवजा दे दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें