फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गर्रा की बाढ़ से नहर में पहुंचा मगरमच्छ, वन विभाग ने पकड़ा

विज्ञापन
बरेली मोड़ ​स्थित कांशीराम काॅलोनी के पास नहर से मगरमच्छ को पकड़ती वन विभाग की टीम व लगी भीड़।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गर्रा नदी में आई बाढ़ के कारण कांशीराम काॅलोनी के पास स्थित नहर में बुधवार को सुबह मगरमच्छ आने से हड़कंप मच गया। एकाएक नहर में मगरमच्छ आने की सूचना से वहां राहगीरों का मजमा जुट गया।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह करीब आठ बजे नहर में मगरमच्छ तैरता दिखाई दिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे देख शोर मचा दिया। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी सदर शत्रुघ्न प्रसाद के निर्देश पर वन दारोगा सुशील कुमार टीम समेत मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को नहर से निकाल लिया। मगरमच्छ करीब साढ़े चार फुट लंबा था। टीम मगरमच्छ को लेकर चली गई और उसे रामगंगा नदी में छोड़ दिया। इसके बाद ही वहां के लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें