खुदागंज। दीपपुर गांव में छोटी पुलिया के पास रविवार की शाम करीब छह बजे नहर में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना से इलाके में अफरातफरी मच गई। बाद में मगरमच्छ के सड़क पर आ जाने से राहगीरों में भय का माहौल बन गया। लोग दूर खड़े होकर मगरमच्छ को देखते रहे।
मगरमच्छ दिखने की सूचना पर थाना प्रभारी राकेश कुमार मौर्य ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस मौके पर पहुंची, ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की। पुलिस से जानकारी मिलने पर सोमवार को दिन में करीब 11 बजे वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर नहर और उसके आसपास देर तक मगरमच्छ की तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं दिखा।
कई घंटे की तलाश के बाद वन विभाग की टीम गांव वालों को सतर्कता बरतने की हिदायत देकर लौट गई। वन विभाग के डिप्टी रेंजर अमित कुमार ने बताया कि विभागीय टीम मौके पर गई, लेकिन मगरमच्छ को पकड़ना संभव नहीं हो सका। संवाद