फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किसान के घर में घुसे बदमाश, तमंचे के बल पर लाखों रुपये के जेवर लूटे

Tue, 28 Apr 2026 12:08 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

निगोही थाना क्षेत्र के ऊनखुर्द गांव में सोमवार रात किसान कलेक्टर सिंह के घर में तमंचे के बल पर लाखों रुपये के जेवर और नकद लूट लिए गए। बदमाशों ने घर में मौजूद बेटे और उसकी पत्नी को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ित किसान कलक्टर सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के ऊनखुर्द गांव में तमंचे के बल पर किसान कलक्टर सिंह के घर में घुसे बदमाशों ने लाखों रुपये के जेवर लूट लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


कलक्टर सिंह ने बताया कि उनका परिवार भांजे की शादी में बदायूं के दातागंज के गांव बझेड़ा गया हुआ था। सोमवार की रात बेटा अर्पित और उसकी पत्नी घर में अकेले थे। कलक्टर ने बताया कि रात करीब 12 बजे चार या पांच बदमाश घर में घुस आए। बदमाशों ने तमंचे के बल पर अर्पित और उसकी पत्नी को बंधक बना लिया। कमरों के ताले तोड़ डाले। 

बदमाशों ने 40 से 50 तोला सोने के जेवर, तीन किलो चांदी के जेवर, तीन लाख रुपये नकद लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें