फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश तीन साथियों के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
निगोही पुलिस की गिरफ्त में लूट चोरी के चार आरोपी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
निगोही। पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश और उनके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के जेवर बरामद हुए हैं। वे लोग वारदात करने के इरादे से निगोही में आए थे तभी पुलिस ने उन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

रविवार रात थाना पुलिस ने करीब 12.45 बजे खेडासंडा तिराहे के पास से मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश झंडू उर्फ राजेश निवासी चाहरपुर थाना मदनापुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके तीन साथी सर्वेश वाल्मीकि निवासी ग्राम हसौआ थाना निगोही, संजय वाल्मीकि और अर्जुन वाल्मीकि निवासी मोहल्ला काशीरामनगर थाना पुवायां शाहजहांपुर को भी पुलिस ने पकड़ लिया। एक साथी लल्लन निवासी ग्राम छोटी झरार थाना जलालाबाद भाग गया।
पुलिस को उनके पास से तीन तमंचे, एक पौनिया और नौ कारतूस के साथ चोरी किए गए आभूषण, एक कार और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। झंडू ने बताया कि वे लोग निगोही क्षेत्र में नकब लगाकर चोरी करने आये थे। उसने अभी नया गिरोह बनाया है, जिसका वह नेतृत्व करता है। दो महीने पहले ग्राम पिपरिया भगवंत और करीब डेढ़ महीने पहले ग्राम नवदिया नवासपुर थाना खुटार और एक माह पहले ग्राम उल्हैता नगला थाना परौर से मेंथा का तेल नकब लगाकर चोरी किया था।
विज्ञापन

एसपी एस. आनंद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजेश उर्फ झंडू बहुत शातिर किस्म का बदमाश है। वह गैंग बनाकर लूट, चोरी नकबजनी, मादक पदार्थ तस्करी की कई घटनाएं कर चुका है। उसके ऊपर 20 मुकदमे मदनापुर, कांट आदि थानों में दर्ज हैं। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। वह छह महीने से वांछित चल रहा था। उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें