फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालाबाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Sat, 28 Oct 2017 12:12 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। नगर के मोहल्ला युसूफजई निवासी आनंद यादव के 19 वर्षीय बेटे अमित यादव की गुरुवार रात कुछ लोगों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उसका शव शुक्रवार सुबह घर से दो सौ मीटर दूर सुनसान जगह पर मिला। पास में उसकी बाइक पड़ी थी। मौके पर सीओ बल्देव सिंह खनेड़ा और इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह पुलिस फोर्स, डॉग स्क्वाड व फॉरेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी की। परिजन किसी रंजिश से इंकार कर रहे हैं। अमित इंटर का छात्र था। पुलिस ने पिता की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

 गुरुवार रात 8:30 बजे शाहजहांपुर से दवा लेकर लौटने के बाद अमित घर से बाइक लेकर गया था। इसके बाद वह जब देर रात तक वापस नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। थक-हारकर परिवार वाले उसे तलाश कर खाली हाथ वापस आ गए। सुबह जब मकान से दो सौ मीटर दूर गुरुद्वारा और बाजार के बीच खाली पड़ी जमीन पर सुनसान इलाके में कुछ लोगों ने अमित का शव देखा तो सनसनी फैल गई। परिजनों को शव पड़े होेने की सूचना मिली तो वे लोग भी मौके पर पहुंच गए। अमित का शव देखकर परिजन रोने-बिलखने लगे। अमित के शरीर पर चाकू से गोदे जाने के कई निशान मिले हैं। सूचना मिलने पर पहले इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी की, फिर सीओ बल्देव सिंह खनेड़ा और खोजी डॉग लूसी ने हत्यारों की सुरागरसी की लेकिन सफलता नहीं मिली, वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना से संबंधित साक्ष्य इकट्ठा करने के उद्देश्य से फिंगर प्रिंट लिए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। अमित की हत्या क्यों की गई, इस पर परिजन अभी खुलकर कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें