फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में युवक बंधक बनाया

Fri, 19 Jun 2015 09:22 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र की शास्त्री नगर कॉलोनी में रहने वाले राजेश खन्ना उर्फ मयूर ने लेनदेन के विवाद में पांच लोगों पर बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


राजेश ने थाने में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की सुबह वह टहलकर घर लौट रहे थे, तभी घर के पास पांच लोग कार से आए और उनके बारे में पूछने लगे। राजेश ने काम पूछा तो पांचों उन्हें पकड़ लिया और तमंचा दिखाकर कार में बैठा लिया। कार में बैठाने के बाद मारपीट शुरू कर दी।

इसी बीच मोहल्ले वालों की भीड़  इकट्ठी हो गई। सूचना पर थाना सदर बाजार इंस्पेक्ट जेपी तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पांचों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। राजेश की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा, बंधक बनाने, मारपीट और जान से मारने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए लोगों में लखनऊ के छितवापुर खास क्षेत्र के लालकुआं निवासी रिंकी, इसी क्षेत्र के प्रदीप कुमार और हरप्रीत, लखनऊ के सदर क्षेत्र निवासी पवन कुमार और हरदोई के सदर क्षेत्र निवासी अश्वनी कुमार हैं। पकड़े गए लोगों ने बताया कि वे अवस्थी साउंड सर्विस के कर्मचारी हैं।

राजेश ने कुछ दिन पहले खिरनीबाग रामलीला मैदान में हुए जागरण में उनका साउंड सिस्टम लगवाया था। सौदा 60 हजार रुपये में तय हुआ था। राजेश ने दस हजार रुपये एडवांस दिए थे। बाकी 50 हजार रुपये देने में राजेश आनकानी कर रहे थे। इसलिए वह राजेश को कार में बैठकार थाने ला रहे थे। बंधक बनाकर मारपीट की बात बिल्कुल झूठी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें