फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग कर घर लौटा युवक फांसी पर लटका, गंभीर 

Sat, 27 Aug 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
फायरिंग कर घर लौटा युवक फांसी पर लटका, गंभीर 
विज्ञापन
बरेली मोड़ स्थित आवास विकास कॉलोनी में एक युवक ने शराब के नशे में अपने साथियों के साथ शनिवार दोपहर जमकर फायरिंग की। इसके बाद वह युवक अपने घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आवास विकास कॉलोनी निवासी विवेक ने दोपहर में अपने दोस्तों के साथ शराब पी। इसके बाद उसने और उसके दोस्तों ने जमकर फायरिंग की। इसके बाद विवेक अपने घर चला गया। पड़ोसी ने उसके घर से चीख की आवाज सुनी तो अजीजगंज चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। विवेक के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। पुलिस ताला तोड़कर अंदर घुसी तो देखा कि विवेक कमरे के अंदर फांसी से लटक रहा है। पुलिस ने उसकी सांसे चलती देखकर उसे फांसी के  फंदे से उतारा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली इंस्पेक्टर आरएन चौधरी ने बताया कि मामले में कोई तहरीर या सूचना उनके पास नहीं आई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें