फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 22 Dec 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बृजबिहार कॉलोनी में एक युवती ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बंद कमरे की कुंडी तुड़वाकर शव को बाहर निकाला। घरवालों के मुताबिक युवती तीन-चार दिन से मानसिक रूप से परेशान थी। बृजबिहार कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय प्रीति वाजपेयी का छोटा भाई 17 वर्षीय प्रियांशु बीमार है, इसलिए पिता शिवकुमार वाजपेयी, मां मुन्नी देवी, बड़ा भाई सुधांशु उसके साथ बुधवार की रात जिला अस्पताल में थे। घर पर प्रीति अपनी भाभी क्षमा के साथ थी। रात में किसी समय उसने कमरे की कुंडी अंदर से बंद की और दुपट्टे से गले मेें फंदा कसा और कमरे में ऊंचाई पर स्थित खिड़की की ग्रिल में दुपट्टा बांधकर लटक गई। सुबह क्षमा उठी और झाडू लगाने के लिए उसने प्रीति के कमरे के दरवाजे को खोलने के लिए धक्का दिया तो वह अंदर से बंद था, उसने आवाज लगाई तो जवाब नहीं मिला। इस पर उसने खिड़की से देखा तो उसकी चीख निकल गई। क्षमा ने जिला अस्पताल में मौजूद परिवार के लोगों को जानकारी दी। जवान बेटी की मौत से परिवार के लोग सदमे में आ गए। दोपहर लगभग दो बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कुंडी तुड़वाकर शव बाहर निकलवाया। घरवालों ने बताया कि प्रीति वह तीन-चार दिन से मानसिक रूप से परेशान थी लेकिन उसने किसी को अपनी परेशानी नहीं बताई। वह एमए कर चुकी थी। उसके के लिए परिवार के लोग रिश्ते की तलाश में थे। प्रीति की दो बहनाें पूजा और आरती की शादी हो चुकी है। इंस्पेक्टर केके चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें