फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फांसी पर लटका मिला युवक का शव 

Sat, 04 Feb 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव प्रतापपुर में एक युवक का शव उसके घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। शनिवार सुबह परिवार के लोगों को पता चला तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है। गांव प्रतापपुर निवासी 25 वर्षीय सोनू की शादी नहीं हुई थी। उसके पिता और मां की पहले ही मौत हो चुकी है। पांच भाईयों में सबसे छोटा सोनू अलग घर में अकेला रहता था। शनिवार सुबह सोनू के घर का दरवाजा नहीं खुला तो उसके भाई उसके घर पहुंचे। वहां सोनू का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। यह देख परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव उतरवाया। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस और घरवाले नहीं बता सके कि सोनू ने अगर खुद भी फांसी लगाई तो उसकी क्या वजह रही होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें