फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तुम्हारा भी वही होगा, जो बिटिया का किया’

Sun, 22 Mar 2015 11:09 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विनोवा सेवा आश्रम के संचालक रमेश भइया पर लखीमपुर क्षेत्र की एक महिला ने घर में घुसकर उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस बाबत महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए गौरीफंटा थाने पर तहरीर दी है। तहरीर में उसने पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की भी मांग की है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसकी पुत्री का विनोबा सेवा आश्रम में बलात्कार करने के बाद कत्ल कर दिया गया था। महिला ने 17 मार्च को सीजेएम कोर्ट में रमेश भइया, मोहित सक्सेना और विमला के खिलाफ मुकदमा लिखे जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप है कि इससे रमेश भइया बौखला गए हैं। उन्होंने 19 मार्च को अखबारों में खबर छपने के बाद छह असलाहधारी लोगों को महिला के घर भेजा। इन लोगों ने मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाते हुए कहा कि ‘समझौता कर लो नहीं तो तुम्हारा भी वही हाल करेंगे, जो बिटिया का किया’। महिला का कहना है कि उसे जान-माल का खतरा है। इसलिए सुरक्षा मुहैया कराई जाए।


‘मैं अपने परिवार सहित 18 मार्च से महिला किसान संसद की तैयारी करने के लिए पीलीभीत में हूं। महिला के द्वारा आरोप लगाने की जानकारी पहले मुझे अखबारों के माध्यम से हुई थी। उस महिला के घर धमकाने कौन गया और क्यों गया। इस बारे में भी मुझे कोई जानकारी नहीं है। मेरे ऊपर लगाए गए सारे आरोप गलत हैं। अब बस ईश्वर पर भरोसा है कि वह जल्द ही सच सामने लाएंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- रमेश भइया, संचालक, विनोवा सेवा आश्रम


‘इस तरह की कोई भी तहरीर थाने में नहीं दी गई है। यदि महिला के द्वारा तहरीर दी जाएगी, तो पहले मामले की जांच की जाएगी। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।’
- अरविंद सेन, एसपी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें