फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाइलो से चार प्रतिबंधित पशु बरामद

Wed, 18 May 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार तड़के जैतीपुर पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली कि एक लग्जरी वाहन में पशु तस्कर कुछ प्रतिबंधित पशु लेकर गुजर रहे हैं। तत्काल खैरपुर चौराहे की तरफ  से जैतीपुर की ओर नवादा मोड़ के पास पुलिस ने घेराबंदी की और जाइलो कार को रोकने का प्रयास किया। इसपर जाइलो के ड्राइवर ने पुलिस जीप को टक्कर मारने की कोशिश की और कार को भगाने लगा। पुलिस टीम ने कार का पीछा किया तो कार में सवार दो लोग बिहारीपुर के पास जगदीशपुर मोड़ पर गाड़ी को छोड़कर भाग निकले। पुलिस कार की तलाशी ली तो उसमें दो  गाय और दो बैल बंधे हुए पाए। स्थानीय लोगों की मदद से प्रतिबंधित पशुओं को पुलिस ने मुक्त कराया। जैतीपुर पुलिस ेने अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 व गौवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। प्रतिबंधित पशुओं की बरामदगी वाली पुलिस टीम में एसआई राजकुमार नैन, राजेश बाबू मिश्रा, कांस्टेबल नरेश कुमार, वसीम अहमद, अवधेश कुमार और अनीश अहमद शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें