इंस्पेेक्टर रविंद्र गौण के मुताबिक सुबह करीब नौ बजे उनके पास क्षेत्र
के गांव दियुरिया निवासी मुनेंद्र नाम के व्यक्ति ने फोन करके सूचना दी कि
मोहम्मदी मार्ग से लालपुल होते हुए कैंट जाने वाले मार्ग गांव बिलरिया के
पास एक महिला खून से लथपथ बेहोशी हालत में पड़ी हुई है। सूचना मिलने के
तुरंत बाद एंबुलेंस भेजकर महिला को जिला अस्पताल भिजवाया गया। महिला ने
रंगबिरंगी साड़ी, काली साल, ऊनी कार्डिगन, हरे रंग की चूड़ी, गले में सफेद
मोतियों की माला और काला धागा पहन रखा हैं। महिला के पैरों की अंगुलियों
में बिछिया भी पहने हुए हैं। महिला का रंग गोरा और चेहरा गोल है। उसकी
शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के थानों और सीमावर्ती जिलों
की पुलिस को भी महिला का हुलिया नोट करा दिया गया है। लखनऊ ले जाने वाली
एंबुलेंस में डॉक्टरों की टीम के साथ महिला एसआई को भी भेजा गया है।
महिला
के मेडिकल परीक्षण में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। उसके प्राइवेट पार्ट पर
किसी भी प्रकार की इंजरी नहीं मिली है। उसके जबड़े और सिर में गंभीर चोट
लगी है। हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
डॉ. केशव स्वामी, सीएमएस, जिला अस्पताल