फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने कराया देवर के खिलाफ रेप का मुकदमा

Tue, 06 Jan 2015 06:25 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना आरसी मिशन क्षेत्र के एक मोहल्ला में रहने वाली एक महिला ने देवर के ऊपर जबरन रेप करने का आरोप लगाया। कोर्ट के आदेश पर देवर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक तीन साल पहले थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ला में उसकी शादी हुई थी। शादी के 11 महीने बाद ट्रेन की चपेट में आकर उसके पति की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने कहा कि इतनी कम उम्र में कहां जाओगी, अपने देवर के साथ रहो। इस बात पर महिला ने कहा कि वैवाहिक संस्कार के बाद ही वह देवर के साथ रहेगी, लेकिन ससुराल वाले उसकी बात को टालते रहे। उसका देवर बगैर शादी किए उसके साथ जबरन संबंध बनाता रहा। छह महीने पहले जब उसने देवर पर शादी करने का दबाव बनाया तो देवर और ससुराल वालों ने पिटाई करके उसे घर से निकाल दिया। मामले में देवर, ससुर, सास और दो ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें