फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में महिला को पीटा

Tue, 10 May 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
चप्पल से पिटा नकली आशिक - फोटो : demo
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात एक महिला समेत तीन लोग पड़ोस की महिला को मारते पीटते घर से उठा ले गए और गांव के बाहर ले जाकर निर्वस्त्र कर तब तक पीटा, जब तक वह बेहोश नहीं हो गई। यह आरोप लगाते हुए महिला ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी है। वहीं एसओ ने तहरीर मिलने से इंकार करते हुए सूचना मिलने पर जांच कराए जाने की बात की है। पीड़ित और आरोपी दोनों एक ही बिरादरी के हैं।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका गांव के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा है, जिस कारण उक्त लोग आए दिन उसे परेशान करते रहते हैं। रविवार रात उसका अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। रात लगभग सवा दस बजे दूसरे पक्ष के दो लोग और एक महिला डंडा आदि लेकर उसके घर आ धमके और उसे मारते पीटते गांव के बाहर तालाब के किनारे ले गए। महिला का आरोप है कि तीनों ने उसके कपड़े उतारे और इतना पीटा कि वह बेहोश हो गई। आरोपी उसे मृत समझकर वहां से चले गए। सुबह महिला को होश आया तो वह पड़ोस के गांव के प्रधान के घर पहुंची और उन्हें घटना की जानकारी दी। प्रधान ने बताया कि रात में ही महिला का पति आया था। इसके बाद सुबह महिला आई थी। दोनों पक्ष एक ही बिरादरी के हैं और उनमें आपस में रंजिश है। इसलिए हमने उन्हें पुलिस के पास जाने के लिए कह दिया था। वहीं गांव में भी महिला को पीटे जाने की चर्चा है। उधर, थाने पर पुलिसकर्मियों ने बताया कि महिला आई थी। वहीं एसओ इफ्तेखार अहमद का कहना है कि महिला को निर्वस्त्र कर पीटे जाने की जानकारी नहीं आई है। अगर मामले में कोई तहरीर आती है तो जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें