फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर महिला के गले से चेन खींची

Sun, 03 Jul 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 शुक्रवार देर शाम कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाइवे पर बाइक सवार दो लुटेरों ने भाई के साथ बाइक पर जा रही महिला के गले से सोने की चेन खींची ली और भाग गए। घटना की तहरीर मदनापुर थाना पुलिस को दी गई है। यह घटना मदनापुर थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव के पास हुई। बरेली के थाना फरीदपुर क्षेत्र के गांव पैंगापुर निवासी रवि कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बहन रूबी के साथ गांव पैदापुर रिश्तेदारी में आया था। वहां से शुक्रवार शाम वह और उसकी बहन बाइक पर अपने घर लौटे रहे थे। वे कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाइवे पर बरखेड़ा गांव के समीप पहुंचे होंगे। तभी काली पल्सर बाइक पर पीछे से आए दो युवकों ने ओवरटेक किया। उसने जैसे ही बाइक धीमी की दूसरी बाइक पर पीछे बैठे लुटेरे ने झपट्टा मारकर रवि की बहन के गले से सोने की चेन तोड़ ली और काबिलपुर को जाने वाली रोड पर मुड़कर भाग गए। रवि ने कुछ दूर तक लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन लुटेरे हाथ नहीं आए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें