फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 10 Jun 2015 11:18 PM IST
तिलहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला कुंवरगंज में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना उसकी अंत्येष्टि भी कर दी।
विज्ञापन

मोहल्ला कुंवरगंज में क्रय-विक्रय सहकारी समिति के आवासीय परिसर में रहने वाली नीतू सिंह पुत्री अमर सिंह की रात लगभग एक बजे संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। नीतू की शादी 13 फरवरी 2015 को समिति के एकाउंटेंट कप्तान सिंह के बेटे सुनील सिंह उर्फ पिंकू के साथ हुई थी। उसका मायका जनपद खीरी के पसगवां थानांतर्गत गांव बेहड़ा में था। पुलिस ने इस प्रकार की घटना की जानकारी होने से इंकार किया है। मायके वालों ने किसी भी प्रकार के आरोप या अनबन से इंकार किया है। विवाहिता की अंत्येष्टि बुधवार को कर दी गई। उधर, नीतू के पति सुुनील पत्नी को बचाने के चक्कर में झुलस गया। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें