फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब के साथ दो पकड़े

Sat, 03 Oct 2015 10:36 PM IST
रोजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज तिहार गांव में पुलिस ने दो आरोपियों को रंगे हाथ कच्ची शराब बनाते गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 180 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण और भारी मात्रा में लहन आदि बरामद हुई है। इसके अलावा चुनाव को देखते हुए क्षेत्र से 1557 लोगों मुचलका पाबंद कराया है। छह लोगों के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक आरएन चौधरी ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब सात बजे सूचना के आधार पर दबिश दी गई तो शाहगंज के पास खेतों में कच्ची शराब बनाते गांव के वेदप्रकाश और नेकरामपुर के जयपाल को पकड़ लिए गए।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण आदि बरामद किए हैं। लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

चुनाव के मद्देनजर पिछले एक सप्ताह मे रोजा पुलिस ने छह लोगों को तमंचों व कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 20 लोगों के विरुद्ध 110 जी के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। 25 वारंटियों को जेल भेजा गया था तथा 511शस्त्र जमा कराए गए हैं।          

कच्ची शराब समेत एक बंदी
अल्हागंज। कस्बे के मोहल्ला बगिया की कंजड बस्ती से पुलिस ने कच्ची शराब बनाते एक युवक को गिरफ्तार कर उससे 20 लीटर कच्ची शराब व उपकरण बरामद की है। बताते हैं कि पकड़ा गया युवक दिनेश शराब बनाकर उसकी सप्लाई कस्वे में करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें