फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरसे से वांटेड हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने पकड़ा

Fri, 10 Apr 2015 08:28 PM IST
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
काफी अरसे से पुलिस की परेशानी का सबब बने हिस्ट्रीशीटर राम सिंह को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात लगभग नौ बजे पुलिस गश्त कर रही थी, तभी खैरपुर चौराहे पर एक बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति दिखा। पुलिस के रोकने पर उसने अपना नाम राम सिंह निवासी तेजी गौटिया जैतीपुर बताया और चला रही बाइक को सीतापुर से चुराना कुबूल किया। इससे पहले वह केशीनगला, जैतीपुर और गढ़िया रंगीन में रहता था। उधर, एसओ नरेंद्र यादव ने बताया कि पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर को थाना खुदागंज में वर्ष 2008 में लूट, वर्ष 2007 में कटरा थाने से अवैध असलाह बनाने वाली फैक्ट्री व एनडीपीएस और वर्ष 2013 में तिलहर में लाइसेंसी राइफल बरामदगी के मामले में जेल जा चका है। उन्होंने बताया कि ये फिर किसी घटना को अंजाम देने आया था। पुलिस के अनुसार उसके पास से एक चाकू था तथा बरामद बाइक सीतापुर से चुराना कुबूल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें