फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से दीवार ढही, पांच घायल, बकरी मरी

Mon, 18 Jul 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चांदपुर/खुटार।
विज्ञापन
rain - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- सुबह चार बजे हुआ हादसा, लिंटर के नीचे दब गया परिवार
विज्ञापन

बारिश के चलते गांव जादौंपुर कलां में एक घर की दीवार ढह जाने से परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को खुटार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही मलबे में दबकर एक बकरी की मौत हो गई। 
गांव जादौंपुर के जाकिर नूर ने बताया कि रविवार रात परिवार के लोग खाना खाने के बाद घर के एक कमरे में सो गए। कमरे की दीवारें ईंट और गारे से बनी थी। रात में रुक-रुककर होती रही बारिश से उनके मकान की दीवार से गारा घुल गया और सुबह लगभग चार बजे दीवार ढह गई, जिससे लिंटर नीचे आ गिरा। मलबे में दबकर जाकिर नूर की पत्नी रोशन जहां, नौ वर्षीय पुत्री मनसखा, दस वर्षीय पुत्र गुलाम जलानी, 15 वर्षीय पुत्री गुलशन और 13 वर्षीय पुत्री हसीना घायल हो गए। मलबे में दबकर एक बकरी की मौत भी हो गई। 
विज्ञापन

दीवार ढहने से पड़ोस के सितारुद्दीन के घर का तमाम सामान भी नष्ट हो गया। तेज आवाज के साथ छत गिरने से चीख पुकार मच गई। जिसे सुनकर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला। सूचना पाकर 108 सेवा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। परिवार के लोग घायलों को खुटार के सरकारी अस्पताल लाए। इलाज के बाद घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जाकिर नूर ने तहसील प्रशासन से मदद की गुहार की है।
विज्ञापन

000
विधायक ने दिया मदद का आश्वासन
खुटार। मकान गिरने से पांच लोेगों के घायल होने की जानकारी पाकर विधायक शकुंतला देवी जाकिर नूर के घर पहुंची और घायलों का हाल जाना। विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलाई जाएगी। उनके साथ मुनीश तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें