फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गांवों में घुसे चोर, ग्रामीणों ने फायरिंग कर खदेड़ा

Fri, 25 Aug 2017 09:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार रात चोरों ने गांव लुहिची में तीन घरों से मोबाइल, जेवर चोरी कर लिया। आहट होने पर ग्रामीणों ने फायरिंग की तो चोर भाग गए। बुधवार रात चोर गांव लुहिची निवासी मोरपाल के घर में घुस गए। चोरों ने यहां से एक मोबाइल फोन, एक जोड़ी पायल चोरी कर लीं। इसके बाद चोरों ने गांव के ही रघुवीर और सियाराम के घर से भी मोबाइल चोरी कर लिए, लेकिन इसी बीच आहट होने पर गांव के लोगों ने फायरिंग कर दी, जिससे चोर भाग निकले। इसके बाद चोरों ने गांव कांकरद्वारा गुरुद्वारे में खिड़की तोड़कर घुसने की कोशिश की, लेकिन पास स्थित मंदिर के महंत सुखराम के शोर मचाने पर चोर भाग निकले। इसके बाद चोरों ने गांव खरगापुर में महेंद्र सिंह के घर में घुसने की कोशिश की, लेकिन यहां भी जाग हो जाने और लोगों के फायरिंग कर देने के कारण चोरों को भागना पड़ा। खरगापुर के लोगों ने  यूपी-100 और थाने पर सूचना दी, लेकिन पुलिस दो घंटे बाद गांव पहुंची। पुलिस लोगों से पूछताछ कर खानापूरी कर वापस लौट गई, इससे लोगों में रोष है। एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीण बदमाश होने की अफवाह पर फायरिंग कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें