मवाना। गांव धनपुर निवासी व्यक्ति ने गांव मटौरा के ग्रामीण पर मजदूरी मांगने पर मारपीट करने का आरोप लगाया। गांव धनपुर निवासी राजवीर पुत्र श्यामसुंदर ने तहरीर में कहा कि उसकी गांव मटौरा में दुकान है। जिसमें वह फिटिंग और बिजली के सामान की मरम्मत करता है। उसने गांव मटौरा निवासी व्यक्ति के यहां उसने फिटिंग का कार्य किया था। जिसके चलते उसका बकाया था। तकादा करने पर उससे गालीगलौज और मारपीट की।