खुटार। बुधवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन कोई पता नहीं लग सका है। बुधवार को एक युवक बाइक से पूरनपुर रोड पर कहीं जा रहा था। मोहनपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे खुटार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक के अकेला होने और उसके पास कोई कागजात नहीं निकलने से उसकी पहचान नहीं हो सकी। उसकी बाइक के नंबर के आधार पर बाइक स्वामी का नाम लखनऊ का निकला है। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक की जेब से तीन सौ रुपये और एक बीड़ी का बंडल निकला है।