फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू डंपर ने युवक को कुचला, गंभीर

Mon, 24 Aug 2015 11:32 PM IST
रोजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
हथौड़ा गांव के समीप बेकाबू डंपर ने एक युवक को कुचल दिया। लहूलुहान युवक को अस्पताल ले जाने पर देरी हुई तो ग्रामीणों न हंगामा कर शहर को आने वाले मार्ग पर जाम लगा दिया। कुछ शरारती तत्वों ने डंपर पर पथराव कर शीशे आदि तोड़कर उसको क्षतिग्रस्त भी कर दिया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजकर डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

यह घटना सोमवार की शाम करीब पांच बजे की है। हथौड़ा गांव में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के पास गांव का 18 वर्षीय वसीम अपने घर लौट रहा था, तभी शहर की ओर से आ रहे बेकाबू डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वसीम बुरी तरह से जख्मी हो गया।
ग्रामीणों ने पहले पुलिस को फिर एंबुलेंस को कॉल कर बुलाया, लेकिन समय पर कोई नहीं पहुंच सका। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा शुुरू कर दिया। इसी बीच कई लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त डंपर पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन

ग्रामीणों का गुस्सा जब शांत नहीं हुआ तो उन्होंने सीतापुर से शहर आने वाले मार्ग पर जमकर नारेबाजी कर जाम लगा दिया। सावन का आखिरी सोमवार होने के कारण मार्ग पर भीड़भाड़ थी, जिससे यातायात बाधित हो गया।
प्रभारी निरीक्षक आरएन चौधरी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे लोगों को शांत करने का प्रयास किया। किसी तरह से पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा और डंपर को अपने कब्जे में लिया है। मौके से डंपर चालक फरार हो गया। घायल वसीम की हालत स्थिर बनी हुई है। पीड़ित पक्ष की ओर से देर शाम तक कोई तहरीर थाने में नही दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें