फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल पहले भी कर चुका है फायर

Sun, 22 May 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
गांव नवादा इंदेपुर में घर में घुस कर एमए की छात्रा पारुल को गोली मारने वाले सिरफिरा युवक इकतरफा प्रेम में पहले भी फायरिंग कर लोगों को दहशत में लाने की कोशिश कर चुका है। थाने में शिकायत के बाद फिर दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। दो साल बाद अब युवक ने छात्रा को गोली मार दी। पारुल की मां सरोज ने बताया कि हाईस्कूल में पारुल शहर के मोहल्ला बाबूजई में कोचिंग पढ़ती थी। मोहल्ले का ही शिवप्रताप सिंह उसके साथ कोचिंग पढ़ता था। उसी दौरान दोनों में दोस्ती हो गई थी। बाद में पारुल ने कोचिंग छोड़ दी। शिवप्रताप ने बातचीत करने की कोशिश करता रहा लेकिन पारुल ने उसकी तरफ ध्यान नहीं दिया। दो साल पहले भी पारुल के नहीं बोलने पर शिवप्रताप ने घर के दरवाजे पर फायरिंग कर दी थी। इसे लेकर दोनों पक्षों में थाना दरबार तक हो गया। हालांकि बाद में समझौता हो गया कि शिवप्रताप पारुल से कोई मतलब नहीं रखेगा। एक साल पहले पारुल की बड़ी बहन की शादी के अवसर पर भी शिवप्रताप ने पारुल से बात करने की कोशिश की थी। इसे लेकर विवाद भी हुआ था। बाद में सब कुछ शांत हो गया। 
विज्ञापन


छात्रा की मां के मुताबिक आरोपी युवक ने छात्रा के साथ कोचिंग में पढ़ाई की थी। वह तब से उसे जानता था। वह छात्रा ने जबरन बातचीत करना चाहता था लेकिन छात्रा उससे बात नहीं कर रही थी। इसी बात पर युवक ने गोली चला दी। छात्रा के मजिस्ट्रेट के सामने बयान हो गए हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन

- राजेश कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें