बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े दो स्थानों से महिलाओं एक-एक जोड़ी सोने के कुंडल नोचकर फरार हो गए। लूटपाट का विरोध किए जाने पर बदमाशों ने एक महिला की तमंचे की बट से पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गई।
निगोही थाना क्षेत्र के गांव गढ़ा निवासी गुरूचरन सिंह की पत्नी सवर्ग कौर मंगलवार दिन के 11 बजे अपने झाले से चल कर गांव गढ़ा के दक्षिण कैमुआ पुलिया के निकट निगोही गुरुद्वारा आने के लिए वाहन की प्रतीक्षा कर रही थी। इसी दौरान दो बाइक सवार बदमाश आ पहुंचे और सवर्ग कौर के सोने के कुंडल नोचने लगे। सवर्ग कौर ने विरोध किया, तभी बदमाशों ने उन्हें तमंचे की बटों से पीट दिया। बदमाश कुंडल नोंचकर तिलहर की ओर चले गए। बदमाशों की पिटाई से सवर्ग कौर घायल हो गईं। इसी थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर चकौरा के रहने वाले चंद्रपाल की पुत्री निगोही से अपने गांव पैदल जा रही थी। वह गांव महुलिया- दियुरिया के बीच पुलिया पर पहुंची ही थीं कि पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने सोने के कुंडल नोंच लिए और फरार हो गए। थाने पर तहरीर दी गई है। पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को गिरफ्तार किया है।