फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोला पुल से दो कुख्यात लुटेरे दबोचे गए

Sun, 24 Jan 2016 11:48 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 मिर्जापुर के गल्ला व्यापारी से लूट करने वाले दो कुख्यात लुटेरों को शनिवार की रात जलालाबाद पुलिस ने कोला पुल के पास से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की दो बाइक, दो तमंचा, एक मोबाइल और 13,700 रुपये बरामद हुए हैं। पकड़े एक लुटेरे अमित उर्फ पंडित के खिलाफ लखीमपुर खीरी और शाहजहांपुर में लूट, जानलेवा हमले, गैंगस्टर और बलवा आदि के 11 मुकदमे और दूसरे प्रदीप के खिलाफ लूट, जानलेवा हमले, बलवा आदि के आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय में प्रेसवार्ता में एसपी ग्रामीण मनीराम यादव ने बताया कि शनिवार की रात सीओ जलालाबाद आदेश त्यागी को मुखबिर से सूचना मिली कि कोला पुल के पास दो संदिग्ध व्यक्ति लूट के इरादे से खड़े हैं। उनकी सूचना पर इंस्पेक्टर यतेंद्र भारद्वाज ने पुलिस टीम के साथ कोलापुल के आसपास घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को दबोच लिया। दोनों के पास से दो तमंचा बोर, चार कारतूस, दो खोखा, लूटा गया मोबाइल, 13,700 रुपये, फर्जी नंबर प्लेट लगी दो चोरी की बाइक बरामद हुई हैं। पकड़े गए बदमाश थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव रौला बौरी धियरपुरा निवासी अमित उर्फ पंडित पुत्र ओमप्रकाश और जलालाबाद कस्बा के मोहल्ला प्रताप नगर निवासी प्रदीप पुत्र कुंवर पाल हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि आठ जनवरी को कोला पुल के पास उन्होंने मिर्जापुर के गल्ला व्यापारी अमलेश गुप्ता से 97 हजार रुपये लूटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें