फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक लूटकांड में वांछित इनामी बदमाश गिरफ्तार

Fri, 25 Nov 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्यारह महीना पहले पुवायां थाना क्षेत्र में की थी लूट
विज्ञापन

 चावल भरे ट्रक को लूटने वाले गिरोह के सदस्य को पुवायां पुलिस ने सवारी का इंतजार करते समय पकड़ लिया। बदमाश पर पांच हजार रुपये का इनाम है। उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।
मालूम हो कि 20 दिसंबर, 2015 की रात खुटार के सुनील गुप्ता के दो ट्रक बंडा की मालती राइस मिल से चावल लेकर शाहजहांपुर जा रहे थे। रात में साढ़े बारह बजे बदमाशों ने आगे चल रहे ट्रक के दो टायर पंक्चर कर दिए। ड्राइवर ने पहिया बदलने के लिए जैसे ही ट्रक रोका तो बदमाशों ने चालक और हेल्पर को बंधक बना लिया। इसके बाद चावल सहित ट्रक ले गए। 24 दिसंबर को खाली ट्रक हरदोई के शाहाबाद में मिल गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुवायां पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने ट्रक से चावल लूटने की घटना का पर्दाफाश करते हुए रोजा के गुलशन, आशीष पांडे, बबलू, रीतेश, खुशी मोहम्मद, बन्ने, वासिद, डालचंद्र, शाहजहांपुर के कोतवाली क्षेत्र निवासी राममूर्ति गुप्ता, उत्तराखंड के कसबा किच्छा के राजू को जेल भेजा था। बदमाशों की निशानदेही पर चावल भी बरामद कर लिया गया था। किच्छा का कल्लू फरार चल रहा था। अक्तूबर 16 में एसपी ने कल्लू पर पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि कल्लू नाहिल रोड पर मंडी तिराहे के पास सवारी के इंतजार में खड़ा है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार, एसआई प्रमोद कुमार, सिपाही सुरेश गौतम, राजेश यादव ने घेराबंदी कर उसे दबोच कर जेल भेज दिया। 



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें