फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक-हेल्पर को बांधकर ले गए ट्रक

Mon, 22 Dec 2014 07:14 PM IST
अल्हागंज(श्ााहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी के थाना चौबेपुर अंतर्गत गांव हरिहरपुर के रहने वाले ट्रक चालक मनोज और हेल्पर पवन को रविवार शाम क्षेत्र के गांव सुगसुगी के पास हाइवे पर नीली बत्ती लगी सफेद बोलेरो पर सवार बदमाशों ने रोक लिया और हाथ पैर बांधकर डाल दिया। इसके बाद बदमाश ट्रक, मोबाइल और 18 हजार नगदी रुपये लेकर चले गए।
विज्ञापन


चालक मनोज ने बताया कि वह वाराणसी से कोयला लादने के बाद मकसूदापुर की चीनी मिल में उतारा और फिर नई लोडिंग के लिए फर्रूखाबाद जा रहा था। तभी गांव सुगसुगी से पहले हाइवे पर बोलेरो पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने चेकिंग के नाम पर ट्रक रोक लिया।

अफीम की तस्करी करने का आरोप लगाते हुए उसे व हेल्पर को नीचे उतार लिया, फिर उससे 18 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद बदमाश उन्हें बोलेरो में बैठाकर शाहजहांपुर की तरफ  ले गए, जबकि दो बदमाश ट्रक लेकर फर्रूखाबाद की तरफ  चले गए।
विज्ञापन


बदमाशों ने थाना कांट के पहले गांव इमलिया के पास एक बाग में बांधकर डाल दिया। चालक के मुताबिक वह किसी प्रकार बंधन मुक्त होकर अल्हागंज थाने पहुंचा और रिपोर्ट लिखाई। इस बारे में एसओ नकदूराम ने बताया कि चालक के बयान की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें