फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिवेणी एक्सप्रेस में हुई औचक चेकिंग

Sat, 03 Oct 2015 10:58 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर बम मिलने की घटना की सूचना पर सतर्कता बरतते हुए शनिवार दोपहर शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने औचक चेकिंग अभियान चलाया। बम निरोधक दस्ते के साथ टीम ने कई स्थानों पर निरीक्षण किया। बरेली से इलाहाबाद को जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस की बोगियों की चेकिंग हुई। प्लेटफार्म नंबर एक, दो और तीन के अलावा टिकट काउंटर, वाहनों के स्टैंड और कूड़ाघर की चेकिंग हुई। एसओ जयशंकर सिंह ने चेकिंग टीम का नेतृत्व किया और निरीक्षण में कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें