फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो में सफर रही महिला के बैग चोरी 

Thu, 18 Aug 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टेंपो में सफर कर रही महिला के बैग में रखे जेवर चोरी हो गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने टेंपो चालक को हिरासत में लिया, लेकिन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया। 
विज्ञापन

जनपद फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज क्षेत्र के गांव हरियारी निवासी पूनम पत्नी विपिन का मायका मदनापुर क्षेत्र के गांव केशवपुर गौटिया में हैं। मंगलवार की शाम उसका भाई भूरे उसकी विदा कराकर घर ला रहा था। जलालाबाद से वह एक टेंपो पर सवार हुए। चालक ने पूनम के हाथ से बैग लेकर टेंपो के पीछे रख दिया। पूनम ने बैग पीछे रखने से मना भी किया, लेकिन चालक ने रख लिया। मदनापुर में जब पूनम और भूरे टेंपो से उतरे तो बैग की चेन खुली हुई थी और उसमें से जेवर गायब था। पूनम के मुताबिक एक जोड़ी सोने की चूड़ी, सोने की एक जोड़ी झुमकी, एक सोने चेन और पायल और बिछुआ चोरी हो गया। एसओ सुरेशपाल सिंह ने बताया कि चालक से पूछताछ करने पर पता चला कि चोरी का आरोप गलत है। पूछताछ के बाद चालक को छोड़ दिया गया। इसके बाद शिकायत करने वाली महिला भी चली गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें