खनन करने वालों की ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
क्षेत्र के ग्राम बकैनिया में बीती रात करीब चार बजे पुलिस ने खनन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। चालक मौका पाकर फरार हो गया।
ग्राम बकैनिया के निकट बहगुल नदी से लगातार खनन माफिया बालू खनन कर रहे थे। मंगलवार रात करीब चार बजे मुखबिर की सूचना पर एसआई रामनिवास शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख खनन माफिया और चालक मौका पाकर भाग निकले। पुलिस ने मौके पर एक ट्रैक्टर और दो ट्राली बरामद कीं और कब्जे में लेकर थाने ले आये। पकड़ा गया ट्रैक्टर और दोनों ट्रॉलियां जोगराज पुत्र चंदन ग्राम बकैनिया की हैं। एसओ ओमप्रकाश गौतम ने कहा है कि जोगराज बड़ा खनन माफिया है, जो कि कई बार पुलिस को चकमा देकर भाग चुका है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया गया है।