फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर लेने गया युवक लापता

Sun, 12 Jun 2016 08:55 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
सिलेंडर लेने गया युवक लापता
विज्ञापन
शुक्रवार शाम करीब चार बजे गैस सिलेंडर लेने जाने की बात कहकर घर से निकला युवक अभी तक वापस नहीं लौटा। सभी संभावित ठिकाने तलाशने के बाद भी युवक का पता न लगने से परेशान घरवालों ने सूचना थाने पर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मूल रूप से गांव झरहरहरीपुर निवासी 35 वर्षीय शिवकुमार शर्मा कई सालों से परिवार समेत कस्बे के मोहल्ला शास्त्रीनगर में किराए के मकान में परिवार सहित रह रहे हैं। शिवकुमार शाम को दूध, दही, पनीर का ठेला लगाकर परिवार की रोजी रोटी चलाते हैं। शिवकुमार के भाई रामकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार शाम उन्होंने पत्नी से गैस सिलेंडर लेकर आने की बात कही और चले गए। देर शाम तक वापस न लौटने पर परेशान परिजन उन्हें खोजने में जुट गए। इस दौरान नाते रिश्तेदारियों के अलावा हर संभावित जगह पर उनकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुरागरसी न होने पर पुलिस को इत्तिला दी। पुलिस ने एक दिन और इंतजार कर देख लेने को कहा, लेकिन न मिलने पर रविवार को उनकी गुमशुदगी दर्ज कर ली। शिवकुमार के घर में पत्नी के अलावा तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। घरवालों के अनुसार न तो उन लोगों की किसी से दुश्मनी है और न ही शिवकुमार की घर में किसी से कोई बातचीत हुई। बेहद शांत स्वभाव के और काफी मिलनसार शिवकुमार के रहस्यमय ढंग से गायब हो जाने के मामले की कस्बे में काफी चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें