दबंगों ने की कोतवाली के पास फायरिंग, हड़कंप
कोतवाली के पास शनिवार की देर रात दबंगों ने रिपोर्ट लिखाने आए परिवार पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग की घटना से कोतवाली में हड़कंप मच गया। पुलिस ने फायर करने लोगों को तलाश भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगे। कोतवाली पुलिस ने मामले में जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र के मोहल्ला खलीलगर्वी निवासी मुन्न उर्फ सैफ ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बीती पांच मई को उनके भाई पर जुनैद उर्फ रिंकू पर मोहल्ले के नन्हें यादव उर्फ अभिषेक, आकश यादव, शाहब, शाहरूख, डब्बू, रोहित ने अली मार्केट मंडी के पास जानलेवा हमला कर दिया था। जिसकी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में दो आरोपी आकाश और नन्हें फरार चल रहे हैं। आरोप है कि शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे आकाश, नन्हें और संजीव ने कनौजिया मोड़ के पास घेर लिया। किसी तरह से घर पहुंचकर उसने जान बचाई। आरोप है कि देर रात वह परिवार के साथ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने आ रहे थे, तभी कोतवाली के पास पीछे आए बाइक सवार तीन युवकों ने फायरिंग कर दी। कोतवाली पुलिस ने नन्हे यादव उर्फ अभिषेक, आकाश यादव और संजीव यादव के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली इंस्पेक्टर आरएन चौधरी ने बताया कि पुरानी रंजिश का मामला में वादी पक्ष की भूमिका संदिग्ध है। मामले में रिपोर्ट दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।