फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा की झोपड़ी में आग लगी, सब कुछ राख

Sun, 19 Apr 2015 11:39 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला लोधीपुर में सड़क किनारे बनी 80 वर्षीय बानो की झोपड़ी में रविवार शाम अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर बानो का घर-गृहस्थी का सारा सामान जल गया। दुनिया में अकेली बानो ने अपने मरने के बाद दफन करने लिए पहले से ही कफन खरीद कर रख लिया था। वह भी आग में जल गया।
विज्ञापन

बानो ने बताया कि उनके पति शमीउल्ला की कई साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से वह सड़क किनारे झोपड़ी डालकर रहने लगीं। मजार के पास भीख मांगकर वह अपना पेट पालती हैं। उनके कोई औलाद नहीं है। लिहाजा उन्होंने मरने के बाद दफनाने के लिए अपना कफन भी खरीद कर रख लिया था। बोलीं, वह नहीं चाहती थीं कि मरने के बाद लोगों को उनके कफन का इंतजाम करना पड़े। आग से बर्तन, कपड़े, चारपाई, अनाज और दो हजार की नकदी जलकर राख हो गई। पड़ोसी इरफान ने जैसे-तैसे आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें