फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में मजदूर सहित तीन की मौत 

Thu, 02 Feb 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज में बृहस्पतिवार दोपहर एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। उधर, निगोही में सड़क क्रास कर रहे मजदूर की डंपर की चपेट में आकर मौत हो गई। वहीं बुधवार को तिलहर क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुए युवक ने भी बरेली जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। क्षेत्र के गांव मनिहार निवासी नीरज कुमार के यहां पुत्र का जन्म हुआ था। उसके नामकरण संस्कार के लिए नीरज का छोटा भाई 19 वर्षीय कल्लू अपने दोस्त 20 वर्षीय छोटेलाल पुत्र रामवीर के साथ अपनी बाइक पर सवार होकर पड़ोस के गांव से पुरोहित को बुलाने गया था। गांव वापस आते समय अल्हागंज से आ रही कार ने सामने से टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहे कल्लू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छोटे गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना की सूचना पाकर पुलिस ने चालक सहित कार को पकड़ लिया। घटना की तहरीर मृतक के परिवारीजन के द्वारा पुलिस को दे दी गई है। निगोही में सड़क क्रास कर रहे मजदूर की तेज गति से आ रहे डंपर की टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव नवदिया निवासी वेदपाल का 30 वर्षीय पुत्र सोबरनलाल परिवार के साथ निगोही क्षेत्र के गांव बलेली में ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे वह रोड क्रास कर रहा था कि शाहजहांपुर की ओर से तेज गति से आ रहे कोयला भरे डंपर ने सोबरन के टक्कर मार दी। डंपर की लगी टक्कर से सोबरन उछलकर काफी दूर जा गिरा और थोड़ी ही देर में उसने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने दौड़कर डंपर को चालक समेत पकड़ लिया। मौके पर पहुंचे निगोही थानाध्यक्ष ने सोबरन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डंपर और चालक को हिरासत में ले लिया। उधर भट्टे पर कार्य कर रहे मृतक के परिवारीजन भी रोते-बिलखते मौके पर आ गए। सोबरन अपनी तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ा और अविवाहित था। उधर, सुबह कटरा-फर्रुखाबाद रोड पर खाई खेड़ा के पास रोडवेज बस की टक्कर से घायल हुए निगोही के कुकहा महमूदपुर गांव निवासी 19 वर्षीय रवि उर्फ बल्ले की इलाज के लिए बरेली ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इस हादसे में तिलहर के मोहल्ला पचासा निवासी रवि का मामा सुरजीत घायल हो गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें