शराब के लती अधेड़ ने फांसी लगा की आत्महत्या
- फोटो : demo
राठ। कोतवाली के टिकरिया गांव में शराब के लती एक अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
टिकरिया निवासी सुरेश यादव (45) पुत्र नारायन सिंह गुरुवार की शाम करीब पांच बजे अपने खेतों में गया था। करीब साढे़ पांच बजे खेत के पास लगे एक बबूल के पेड़ पर फांसी लगा ली।
कुछ देर बाद जब खेतों के आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। आनन फानन उसे नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना पर पहुंचे कोतवाली के एसआई नारायन सिंह ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआई ने बताया कि अधेड़ शराब का लती था।