- तिलहर के विधायक रोशनलाल के घर वारदात
- नकदी, जेवर और लाइसेंसी पिस्टल भी ले उड़े
जिले में न अपराधियों की हौसले पस्त हो रहे है न ही पुलिस की कार्यशैली में सुधारा हो रहा है। ताजा मामला तिलहर के विधायक रोशन लाल वर्मा के घर का है। बेखौफ विधायक के घर से लाखों की नकदी, जेवर के साथ उनकी लाइसेंसी पिस्टल ले उड़े। वहीं पुलिस ने भी तीन दिन तक मामले को दबाने का प्रयास किया लेकिन अंतत: सोमवार को थानाध्यक्ष को रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी। लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा है।
सत्ताधारी दल के विधायक के घर चोरी की वारदात 26 मई की रात में हुई, लेकिन स्थानीय पुलिस घटना का खुलासा करने के बजाय मामले को दबाने में लग गई। चूंकि मामला सत्ताधारी विधायक का था और कीमती सामान के साथ लाइसेंसी पिस्टल भी चुराई गई थी, इसलिए पुलिस इस मामले को पचा नहीं पाई और बहाना बहाने के बाद थानाध्यक्ष को मजबूरन मामले की रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी। अब पुलिस के सामने वारदात का खुलासा करने की चुनौती है। सीओ सदर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज हो गई है, लेकिन अभी चोरों का सुराग नहीं लग पाया है। इस संबंध में विधायक से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।