फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से हजारों की नगदी-जेवर लेकर ठग चंपत

Tue, 12 Jan 2016 11:55 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 महिलाओं को तंत्र मंत्र का झांसा देकर नगदी-जेवर ठगने वाले गिरोह की गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं, लेकिन पुलिस इन घटनाओं में लिप्त लोगों का सुराग नहीं लगा पा रही है। दलेलगंज क्षेत्र के पक्का पुल पर मंगलवार दोपहर दो ठगों ने एक महिला को तंत्रमंत्र और पूजा-पाठ का झांसा देकर उससे हजारों की नगदी समेत जेवर हड़प लिया और चंपत हो गए।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तारीन गाड़ीपुरा निवासी अमरनाथ ओसीएफ में कार्यरत हैं। उन्होंने पिछले दिनों लाला काशीनाथ सेठ की फर्म से 16 हजार रुपये लिए थे। इस रकम की उधारी चुकता करने के लिए उनकी पत्नी रामबेटी दिन में करीब 11 बजे घर से काशीनाथ शोरूम जाने को निकलीं। आधा घंटे बाद वह पक्का पुल के पास पहुंची थीं कि उन्हें रास्ते में दो युवकों ने रोक लिया।
रामबेटी के अनुसार दोनों उनसे बोले कि वह बेटी की शादी के बाद दामाद की मौत और अपनी बीमारी से परेशान हैं। इससे बचाव के लिए उन्हें पूजापाठ करनी होगी। रामबेटी को दोनों ठगों ने विश्वास में लेने के बाद बीमारी से उबरने के लिए धूपबत्ती मंगाई। उनसे पैसे लेकर एक युवक धूपबत्ती लेने के बहाने चला गया। इसी बीच उसके साथी के कहने पर रामबेटी ने गले में पहनी सोने की चैन और कान के टॉप्स समेत नगदी पर्स में रख ली।
विज्ञापन

ठग युवक ने रामबेटी के हाथ से पर्स ले लिया और यह कहकर पीछे मुढ़े बगैर बीस कदम आगे चलने को कहा कि माता के दर्शन होते ही बीमारी छूट जाएगी। कुछ कदम आगे चलने के बाद रामबेटी ने पीछे मुड़कर देखा तो पर्स लेकर ठग चंपत हो चुका था। शोर मचाने पर तमाम लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर आरसी मिशन के थाना प्रभारी एनडी पाठक और सिपाही मौके पर पहुंचे, लेकिन ठगों का कोई सुराग नहीं लग सका। बता दें कि शहर में इससे पहले राह चलतीं कई महिलाओं को रकम और जेवर दुगुना करने का झांसा देकर इसी तरह ठगा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें