निगोही थाना क्षेत्र के गांव मुडिय़ा जमा खां निवासी प्रवेश कुमार कोटेदार हैं। वह किसी काम से शहर बाइक से गए थे। वापस जाते समय बसिंधौमली थाना क्षेत्र के गांव रखिया-कटिया के पास दोपहर साढ़े बारह बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान बदमाशों ने तमंचा के बल पर कोटेदार प्रवेश की जेब में रखे 25 हजार रुपये, मोबाइल और सोने का लॉकेट लूट लिया और फरार हो गए। भागते समय एक युवक को उसने पहचान लिया। प्रवेश ने सिंधौली थाने आकर पुलिस को आपबीती सुनाई। प्रवेश ने बताया कि उसने एक लुटेरे को पहचान लिया है तथा दो अन्य को वह नहीं पहचान सका। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।