कस्बा में रहने वाले इरशाद अली की पुवायां रोड पर गुरुद्वारा के पास टायर-ट्यूब की दुकान हैं। इरशाद के मुताबिक रोज की तरह सोमवार शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए। मंगलवार सुबह करीब सात बजे वह दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा पड़ा था और सामान बिखरा पड़ा था। दुकान में रखे 22 टायर और 20 ट्यूब ट्रक के, 18 टायर और 22 ट्यूब ट्रैक्टर के, महंगे रिंच, पांच कुर्सी आदि सामान गायब था, जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जाती है।
चोरी होने की चर्चा फैलने पर आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। रात को घटना स्थल से करीब तीन सौ मीटर दूर हमजापुर चौराहे पर पुलिस पिकेटरहती है। इरशाद की ओर से घटना की तहरीर दे दी गई, लेकिन पुलिस मुकदमा लिखने को तैयार नहीं थी। इससे गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। माहौल गर्माता देख पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली, जिसके बाद लोग शांत होकरी चले गए।