घटना की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।
क्षेत्र
के गांव लहसना निवासी मुकेश उक्त जगह पर स्थित अपनी दुकान को रोज की तरह
बंद करने के बाद घर को चले गए। सुबह वहां से निकले लोगों की नजर वहां काटे
गए नकब पर पड़ी तो मुकेश को सूचना दी। मुकेश के मुताबिक दुकान से चोर दो
सिलाई की मशीन तथा ग्राहकों के तैयार किए हुए करीब दो दर्जन से ज्यादा पैंट
शर्ट व अन्य कपड़े चोरी कर ले गए। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है, लेकिन
घटना की अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।