फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलहरी का युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार

Mon, 12 Dec 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो तिलहर।
विज्ञापन
जहरखुरानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 क्षेत्र के गांव बिलहरी निवासी तेजराम का 22 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार रविवार की रात जहरखुरानी का शिकार हो गया। उसे बेहोशी की हालत में यहां सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहरखुरानों ने उसे हुलास नगला रेलवे क्रासिंग पर रविवार रात रोडवेज बस से धकेल दिया। बेहोशी की हालत में एंबुलेंस से उसे यहां सरकारी अस्पताल में लाया गया। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के पते से पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना पर आए परिजनों ने बताया कि अखिलेश दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उनके अनुसार अखिलेश रविवार की शाम को आनंद विहार से रोडवेज बस पर सवार हुआ था कि रास्ते में कही जहरखुरानी का शिकार हो गया। परिजनों ने बताया कि उसके पास उसका कोई सामान भी नहीं मिला है। होश पर आने पर ही पूरी जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें