शुक्रवार देर रात एक युवक का शव नगर पालिका के शौचालय में पाया गया। उसके परिवारीजनों ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी था। उनके आग्रह पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए उन्हें शव उन्हें सौंप दिया। शुक्रवार रात 10 बजे नगर पालिका शौचालय में एक युवक का शव पाए जाने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाल दयाचंद्र शर्मा मौके पर पहुंच गए। बाद में परिवारीजनों ने मोहल्ला उम्मरपुर निवासी 32 वर्षीय सिराज अहमद उर्फ लड्डन के रूप में शव की शिनाख्त की। मृतक के भाई बुड्ढन ने बताया कि उसका भाई नशे का आदी था, शायद ज्यादा नशे के कारण उसकी मौत हुई है। सिराज सात भाइयों में चौथे नंबर पर और अविवाहित था। पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।