फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने खुद को आग लगाई, हालत नाजुक

Sat, 21 Jan 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव महमूदापुर मेें शुक्रवार सुबह घरेलू कलह में महिला ने खुद को आग लगा ली। उसे झुलसी अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैै। जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई है। गांव महमूदापुर निवासी रंजीत कुमार ने बताया कि पिता ने उससे दिल्ली जाकर नौकरी करने को कहा था। पत्नी रेनू को यह बात नागवार लगी। उसने पति से दिल्ली जाने को मना कर दिया। इसी बात पर रेनू का ससुर और सास से भी झगड़ा हो गया। सुबह लगभग नौ बजे वह छत पर गई और वहां चूल्हे के पास रखी केरोसिन की केन उसने अपने ऊपर उड़ेलकर आग लगा ली। लपटों से घिरी रेनू जब चीखती हुई छत पर इधर-उधर भागी। जब तक परिवारीजनों को जानकारी हुई, तब तक वह बुरी तरह से झुलस चुकी थी। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉॅक्टर ने बताया कि रेनू सौ प्रतिशत झुलसी अवस्था में है, इसलिए उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलने पर रेनू के मायके गुवारी आरसी मिशन से मां विमला देवी भी अस्पताल पहुंच गईं, लेकिन बेटी के झुलसे होने पर वह चुप रहीं। वह रेनू की तीन साल की बेटी को देखकर रो रहीं थीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें