जिले में सावन माह में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर फर्रुखाबाद, बरेली, लखीमपुर खीरी और बदायूं बार्डर पर ट्रैफिक रूट का प्लान तैयार हो चुका है। इसके तहत हर हफ्ते शनिवार शाम से मंगलवार सुबह तक कांवड़ियों के रूट पर ट्रैफिक संचालन पूरी बंद रहेगा और वाहनों के आवागमन का रूट बदला जाएगा। गंगा नदी के घटिया घाट और ढाई घाट से जल लेकर जिले के प्रमुख मंदिर में जल चढ़ाते हुए भक्त खीरी के गोलागोकर्णनाथ मंदिर जाते हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
0000000000000
शहर में आने वाले कांवड़ियों का रूट
शहर में आने वाले कांवड़ियों का रूट बरेली मोड़ से राजघाट चौकी होते हुए चारखंभा से केरूगंज पहुंचा, यहां से अंटा चौराहा होते हुए खिरनीबाग चौराहा से जीआईसी तिराहा से लोधीपुर होते हुए अटसलिया क्रासिंग से निकाला जाएगा।
0000000000
बड़े वाहनों के साथ कावड़ियों का रूट
बड़े वाहनों के साथ वाले कांवड़ियों बरेली मोड़ से बाईपास होते हुए हरदोई चौराहा से सराया काइयां होते हुए पुत्तूलाल चौराहा से लोधीपुर होते हुए अटसलिया से निकाला जाएगा।
000000000
वाहनों को निकाला जाएगा इन मार्गों से
लखनऊ की तरफ से आने वाले वाहनों को कटरा से जलालाबाद होते हुए मिर्जापुर, कलान होते हुए बदायूं के लिए निकाला जाएगा। वहीं शहर में आने वाले रोडवेज बसें मेजबान होटल से ग्रीन वैली स्कूल होते हुए लोधीपुर हुए बस स्टैंड पहुंचेगी।
00000000
छोटे वाहन इर्दगाह मार्ग से निकाले जाएंगे
शहर से निकलने वाली टेंपो, जीप आदि चार पहिया वाहन टाउनहाल ओवरब्रिज होते हुए लाला इमली चौराहा से इर्दगाह रोड होते हुए कनौजिया मोड़ की तरफ निकाले जाएंगे।
00000000000000
कावड़ियों की सुरक्षा के इंतजाम
छह पुलिस चौकी स्थापित की गई है। इसमें बरेली मोड़, हरदोई चौराहा, पक्का पुल, अटसलिया, लोधीपुर और पुत्तूलाल चौराहा शामिल हैं। कांवड़ियों को रूट पर छह एंबुलेंस और दो चिकित्सक टीम रहेगी, कांवड़ियों की मदद के लिए 14 कैंप, छह सीसीटीवी कैमरे, दो फायर टेंडर और ट्रैफिक मोबाइल टीम लगातार भ्रमण पर रहेगी। थाना क्षेत्रों की पुलिस अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है।
000000000
फोटो - 18 में है।
कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए है। कोई सड़क हादसा न हो इस पर कड़ी नजर रखी जाएगी। कांवड़ियों के रूट पर ट्रैफिक बंद रहेगा। कांवडियाें को सुरक्षित निकालने के लिए रूट डायवर्ट किए गए हैं। जहां-जहां सड़क खराब है वहां मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। - डॉ. मनोज कुमार, एसपी, शाहजहांपुर